Site icon Samagra Bharat News website

महीनों से जारी सियासी घमासान के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने संभाला कामकाज

The political turmoil that has been going on in the Punjab Congress for the last several months seems to be calming down. Punjab

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 16नवंबर। पंजाब कांग्रेस में बीते कई महीनों से जारी सियासी घमासान अब शांत होता दिख रहा है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यलय पहुंच कर कामकाज फिर से संभाल लिया है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पहले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी मनमुटाव देखा गया। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के हाद नवजोत सिंह सिद्धू को उम्मीद थी कि उन्हें मुख्यमंत्री की गद्दी मिलेगी। हालाकि, पार्टी ने पंजाब को पहला दलित मुख्यमंत्री देने का निर्णय किया। पार्टी आलाकमान का यह फैसला सिद्धू को नागवार गुजरा। चन्नी के शपथ ग्रहण के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने पंजाब कांग्रेस कमेटी के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसे पंजाब के आत्मसम्मान की रक्षा से जोड़ने की कोशिश की।

Exit mobile version