Site icon Samagra Bharat News website

कश्मीर के श्रीनगर जिले में पुलिस ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर

Two terrorists and one of their associates were killed in an encounter with security forces at Hyderpora in central Kashmir's Srinagar

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 16नवंबर। मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के हैदरपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक सहयोगी मारा गया। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। आतंकवादियों का सहयोगी उस घर का मालिक था, जिसमें आतंकी छिपे हुए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, “आतंकवादी गोलीबारी में घायल हुए मकान मालिक ने दम तोड़ दिया.. तलाश अभी जारी है।”

पुलिस ने कहा कि आतंकवादी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर छिपे हुए थे। पुलिस ने ट्वीट किया, “सूत्र और डिजिटल सबूतों के अनुसार, वह एक आतंकी सहयोगी के रूप में काम कर रहा है।” इससे पहले पुलिस ने सोमवार को कहा कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ हुई। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, तभी आतंकवादियों ने अपने बचाव में गोलीबारी की जिससे बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

Exit mobile version