Site icon Samagra Bharat News website

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- उन्हें बहुत घमंड था , लेकिन अब चकनाचूर कर दिया

Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot has once again targeted the central government. Gehlot said on Tuesday that the constitution

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 16नवंबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। गहलोत ने मंगलवार को कहाकि देश में संविधान व लोकतंत्र खतरे में है और हालात गंभीर हैं। इस बारे में देश के हर व्यक्ति को सोचना होगा। गहलोत ने पिछले साल अपनी सरकार की स्थिरता को लेकर उपजे संकट की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक लंबे समय तक होटलों में रहे और जनता के आशीर्वाद से ही मौजूदा सरकार कायम है।

गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहाकि गृहमंत्री कुछ नहीं कर पाये। उन्हें बहुत घमंड था, उनको मध्य प्रदेश का घमंड था, लेकिन प्रदेशवासियों ने उनके घमंड को चकनाचूर कर दिया। क्या यह कोई तरीका है लोकतंत्र में? सरकारें गिराओ। देश किस दिशा में जा रहा है किसी को नहीं मालूम। आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। हालात बड़े गंभीर हैं। हर व्यक्ति को, देशवासियों को सोचना पड़ेगा।

गहलोत बिड़ला सभागार में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जब केंद्र में मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली संप्रग सरकार थी तो उसने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ज्यादा होने के बावजूद कीमतें नहीं बढ़ने दी थी। वहीं मौजूदा राजग सरकार के शासन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 40 रुपये प्रति बैरल तक टूट गई, तब भी पेट्रोल-डीजल कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।

Exit mobile version