Site icon Samagra Bharat News website

मध्य प्रदेश में हटाई गईं सभी पाबंदियां, 100% की क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग पूल, जिम और…

The Madhya Pradesh government has decided to remove the gathering restrictions imposed during the Corona period. Chief Minister Shivraj Singh

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 17नवंबर। मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में लगाई गईं सभा पाबंदियों को हटाने का फैसला किया है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब जबकि मध्य प्रदेश में COVID-19 नियंत्रण में है, कुल 78 सक्रिय मामलों हैं इसलिए हमने महामारी के दौरान लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है।

भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक सभाओं को पूरी क्षमता के साथ करने की अनुमति होगी। मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मेले, समारोह, शादी और अंतिम संस्कार अब बिना किसी प्रतिबंध के आयोजित किए जा सकते हैं।”
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विवाह में सीमित संख्या का प्रावधान और नाइट कर्फ्यू आज रात से समाप्त हो रहा है। इसके अलावा सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग पूल, जिम, योग केंद्र, रेस्तरां, क्लब, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग क्लासेस 100% क्षमता के साथ संचालित होंगे. हालाँकि, उन्होंने कहा कि प्रत्येक गतिविधि को COVID-उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए आयोजित किया जाना चाहिए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हॉस्टल में 18 साल से ऊपर के छात्रों को कोविड की दोनों डोज़ लगवाना अनिवार्य है। सिनेमा हॉल के कर्मचारियों को दोनों डोज़ और दर्शकों को कोविड की एक डोज़ लगवाना अनिवार्य होगा। सभी शासकीय सेवकों को कोरोना की दोनों डोज़ लगवाना अनिवार्य है।

Exit mobile version