Site icon Samagra Bharat News website

विधानसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए रमा निरंजन समेत चार एमएलसी

There are only a few months left for the assembly elections in Uttar Pradesh, before which the process of changing parties in all political

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 17नवंबर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बाकी हैं, इससे पहले सभी राजनीतिक दलों में दल बदलने की प्रक्रिया भी जारी है। इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में समाजवादी पार्टी के बड़े नेता शामिल हो गए। इनमें चार एमएलसी हैं, जिन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें समाजवादी पार्टी के चार एमएलसी नरेन्द्र भाटी, सीपी चंद्र, रविशंकर सिंह और रमा देवी निरंजन शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

समाजवादी पार्टी के चार एमएलसी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बलिया के एमएलसी व पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पोते रविशंकर ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। वह पहले सपा में थे। पूर्व मंत्री गौतमबुद्ध नगर से विधायक रहे नरेंद्र भाटी, गोरखपुर के सपा एमएलसी सीपी चंद, झांसी से एमएलसी रमादेवी निरंजन भाजपा में शामिल। इस मौके पर निरंजन के पति भी पार्टी में शामिल हुए। अभी तक सभी समाजवादी पार्टी में थे। मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।

Exit mobile version