Site icon Samagra Bharat News website

कोविड 19 अपडेट- मगंलवार को मिले कोरोना के 10,197 नए मरीज, 301 लोगों की हुई मौत

Covid 19 Update - 10,197 new patients of Corona found on Tuesday, 301 people died

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17नवंबर। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में बीते सप्ताह से कमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को जारी किया जा चुका है।

नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 10,197 लोग लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। यह 301 दिनों में सामने आया सबसे कम आंकड़ा है। इसी दौरान 12,134 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। इसी दौरान 11,971 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है. वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 1,28,555 एक्टिव मामले हैं. बता दें कि यह एक्टिव मामले बीते 527 दिनों में सबसे कम है।

मरने वालों की संख्या 4,63,655 के पार पहुंच चुकी है और कुल 1,12,34,30,478 से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Exit mobile version