Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल अनुसुईया उइके से स्वामी राधे कृष्ण एकेडमिक सोसायटी के प्रतिनिधिमण्डल की भेंट

समग्र समाचार सेवा
रायपुर,17 नवंबर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में पूर्व क्रिकेटर श्री राजेश चौहान के नेतृत्व में स्वामी राधे कृष्ण एकेडमिक सोसायटी रायपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की।

प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसी संस्था शुरू करना चाहते हैं, जिसमें उन्हें स्कूली शिक्षा के साथ-साथ सैनिक शिक्षा, खेल का प्रशिक्षण प्राप्त हो। वे बच्चों को इसके साथ-साथ वोकेशनल ट्रेनिंग भी दिया जाएगा, जिससे उनका कौशल विकास होगा। यहां से शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात बच्चे आत्मनिर्भर हो पाएंगे और उन्हें नौकरी खोजने की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर मेजर प्रवीण सिंह, श्री संतोष ओझा उपस्थित थे।

Exit mobile version