Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को गुरूनानक जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

समग्र समाचार सेवा
रायपुर,17 नवंबर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में सिक्ख समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की और राज्यपाल को गुरूनानक जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर श्री निरंजन सिंह खनुजा, श्री सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, श्री इन्द्रजीत सिंह छाबड़ा, श्री तेजीन्दर सिंह होरा एवं श्री मनजीत सिंह सलुजा उपस्थित थे।

Exit mobile version