Site icon Samagra Bharat News website

चंदौली में पटरी से उतरी ट्रेन, जानमाल को नही कोई नुकसान, बदले गए कई ट्रेनों के रूट

समग्र समाचार सेवा
चंदौली, 17नवंबर। इलाहाबाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर आ रही एक माल गाड़ी सुबह 6.40 बजे चंदौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, इस एक्सीडेंट के कारण इस रूट पर ट्रेन सेवाएं बाधित जरूर हुई हैं।

सीपीआरओ, ईसीआर राजेश कुमार ने जानकारी दी कि इस रूट पर आ रही ट्रेनों को या तो डायवर्ट कर दिया गया है या फिर वह व्यास नगर के रास्ते दीन दयाल उपाध्याय नगर (पूर्व में मुगलसराय) पहुंच रही हैं।

 

 

Exit mobile version