Site icon Samagra Bharat News website

विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन में आए सीए अरविंद केजरीवाल, यमुना नदी को साफ करवाने के लिए बनाया एक्शन प्लान

Chief Minister Arvind Kejriwal has promised the people of Delhi to clean the Yamuna river. arvind kejriwal said yamuna river 70 years

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18नवंबर। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से यमुना नदी को साफ करने को लेकर वादा किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी 70 सालों से गंदी है, ये दो दिन में साफ नहीं हो सकती है, लेकिन अगले चुनाव तक यमुना नदी साफ हो जाएगी।
गौरतलब है कि यमुना नदी का पानी ज़हरीला हो चुका है। पानी इतना गंदा है कि इसके संपर्क में आने या हाथ धोने भर से त्वचा संबंधी दिक्कतें हो सकती है। इसे लेकर छठ पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर सीएम केजरीवाल की काफी खिल्लियां भी उडा़ई गई थी। दिल्ली में यमुना नदी की सफाई एक बड़ा मुद्दा है। इसे लेकर अब अरविंद केजरीवाल ने एक्शन प्लान बताया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम यमुना नदी को साफ करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं, फिर भी इसमें समय लगेगा। कुछ नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने का काम चल रहा है। जो प्लांट्स लगे हैं, उनकी क्षमता बढ़ाई जा रही है। जो काम लायक नहीं है या पुराने हैं, उन प्लांट्स को बदला भी जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी में 70 सालों से गंदगी है। इसे दो दिनों में साफ नहीं किया जा सकता है। मैं दिल्ली के लोगों से वादा करता हूं कि दिल्ली में आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यमुना नदी साफ हो जाएगी। जो भी काम चल रहा है, मैं खुद ही उसकी समीक्षा कर रहा हूं।

Exit mobile version