Site icon Samagra Bharat News website

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्री के बिगड़े बोले, अभिनेत्री कंगना रनौत पर की ‘अभद्र’ टिप्पणीं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 18 नवंबर। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक लगातार मीडिया के सामने आकर कभी एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ तो कभी पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. अब उद्धव ठाकरे कैबिनेट के एक और मंत्री सामने आए हैं. राज्य सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवारने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘नाचनेवाली’ बताते हुए कहा कि उनके बयान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.
इससे पहले कंगना रनौत ने मंगलवार को महात्मा गांधी के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर एक नया विवाद शुरू कर दिया था. कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर कोई नाचनेवाली महात्मा गांधी पर आरोप लगाती है तो मैं इसे प्रतिक्रिया देने के लायक नहीं मानता हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘दस में से नौ लोग कंगना रनौत के बारे में बुरा बोलते हैं. उनके बारे में और ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है.’’
अभिनेत्री ने 1947 मे मिली आजादी को ‘भीख’ बताने वाली टिप्पणी के कुछ दिन बाद मंगलवार को दावा किया कि सुभाषचंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला था. अभिनेत्री ने गांधी के अहिंसा के सिद्धांत का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि दूसरा गाल आगे बढ़ाने से आजादी नहीं ‘भीख’ मिलती है.

Exit mobile version