समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18नवंबर। टीवी और बॉलीवुड में अपनी खास पहचान रखने वाली नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय के पास इन दिनों भले ही कोई खास प्रोजेक्ट नही है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस के दिलों जीतती रहती है। अब मौनी रॉय ने एक बार फिर से कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं और पूल में चिल कर रही हैं। मौनी की तस्वीरों सोशल मीडिया पर काफी पंसद की जा रही हैं।
मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में मौनी रॉय ने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है। इन तस्वीरों के जरिए वह अपना खूबसूरत फीगर दिखाती हुई नजर आ रही हैं। मौनी रॉय बीच पर खुले आसमान में बुक पढ़ रही थीं। जिस दौरान उन्होनें खूबसूरत पोज देते हुए फोटो क्लिक की है।
मौनी रॉय ने इसमें जो फोटो की है उसमें वो समुद्र किनारे खुले आसमान के नीचे येलो टू-पीस में कूल पोज देती हुई दिख रही हैं। मौनी रॉय इन दिनों छुट्टियों का मजा ले रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने खूबसूरत फोटोज शेयर कर रही हैं। मौनी के फोटोज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

