Site icon Samagra Bharat News website

केंद्र सरकार के सचिवों के दल के साथ चर्चा के लिये कल गिफ्ट सिटी, गांधीनगर जायेंगी वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण

leadership of Union Minister of Finance and Corporate Affairs Smt. Nirmala Sitharaman is going to Gandhinagar on 20th November, 2021.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19नवंबर। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्रालय के सात सचिवों का एक दल 20 नवबंर, 2021 को गांधीनगर जा रहा है। यह दल गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (गिफ्ट)-सिटी में भारत के पहले इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) के विकास और उसकी प्रगति पर चर्चा करेगा। चर्चा में वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी और डॉ. भागवत कृष्णाराव कराड भी शिरकत करेंगे। चर्चा निम्न विषयों पर होगीः

भारत के भीतर भारतीय कॉरपोरेटों के लिये वैश्विक वित्तीय सेवाओं के द्वार-मार्ग के रूप में गिफ्ट-आईएफएससी की भूमिका।
वैश्विक वित्तीय व्यापार को भारत के प्रति आकर्षित करना, और
फिनटेक ग्लोबल हब के तौर पर विकास।
वित्त मंत्री गिफ्ट सिटी में प्रमुख अवसंरचना सुविधाओं का भी दौरा करेंगी और आईएफएससी में उपस्थित विभिन्न हितधारकों/संस्थाओं से बातचीत करेंगी। यह दौरा केंद्र सरकार की उस प्रतिबद्धता के मद्देनजर है, जिसके तहत गिफ्ट-आईएफएससी को भारत का प्रमुख वित्तीय सेवा केंद्र तथा भारत में दो-तरफा वैश्विक वित्तीय प्रवाह के लिये सक्षम द्वार-मार्ग बनाना है। चर्चा के दौरान गिफ्ट-आईएफएससी के तेज विकास के सम्बंध में विभिन्न विचार और रणनीतियां सामने आयेंगी। उल्लेखनीय है कि गिफ्ट-आईएफएससी की रचनाइस दृष्टि के तहत की गई थी कि उन सभी वित्तीय गतिविधियों को बाहर से वापस लाना है, जो पहले यहीं शुरू हुई थीं। इस तरह आत्मनर्भर भारत की भावना को वास्तविकता में बदलना है।

Exit mobile version