Site icon Samagra Bharat News website

यूपी के महाराजगंज में मंदिर के पुजारी और एक साध्वी की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

समग्र समाचार सेवा
महाराजगंज, 19नवंबर। महाराजगंज के परसा मलिक थाना क्षेत्र के महदेइया गांव में एक पुजारी और एक साध्वी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात की है और ग्रामीणों को आज सुबह मंदिर में दोनों के शव पड़े मिले जहां वे रहते थे। ग्रामीणों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मंदिर में लगी एक मूर्ति का इस्तेमाल कर दोनों के सिर पर हमला किया गया था. उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ग्रामीणों के अनुसार महदेइया गांव निवासी राम रतन मिश्रा (73) ने गांव में ही एक मंदिर बनवाया था. वह वहीं रहते थे और पुजारी की तरह काम करते थे. पिछले ढाई दशक से मंदिर में पूजा करने वाली नेपाल की रहने वाली कलावती (68) भी वहां रह रही थी और लोग उसे साध्वी के नाम से पुकारते थे. इन दोनों की बृहस्पतिवार रात को हत्या कर दी गई।

Exit mobile version