समग्र समाचार सेवा
बोकारो, 20नवंबर। हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने पूरे परिवार के साथ ललपनिया स्थित लुगू बुरु घंटा बड़ी धोरेमगाढ़ में आयोजित 21वें अंतरराष्ट्रीय आदिवासी महासम्मेलन में शिरकत की इस दौरान उन्होंने सबसे पहले लुगू बाबा की पूजा अर्चना की सीएम और उनका परिवार पारंपारिक परिधान में नजर आए।
![]()
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने लुगू बाबा को आदिवासी का कुलदेवता बताया और उन्होंने कहा कि लुगू बाबा पर आदिवासियों की बड़ी आस्था है। कोरोना की वजह से इसबार लोग काफी कम संख्या में जुटे हैं. यहां साल में एक बार आने का इंतजार आदिवासी समाज के लोग करते हैं।