Site icon Samagra Bharat News website

बैंक से धोखाधड़ी के आरोप में कोलकाता के उद्योगपति आशीष झुनझुनवाला को ईडी ने किया गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता, 20 नवंबर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शहर की स्टील निर्माता कंपनी रामसरूप इंडस्ट्रीज के प्रमोटर-निदेशक आशीष झुनझुनवाला को एक राष्ट्रीयकृत बैंक से कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एजेंसी के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, झुनझुनवाला ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक से लगभग 185 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था और पैसे को मांगे गए उद्देश्य के अलावा किसी अन्य उद्देश्य के लिए डायवर्ट किया था।

प्रवर्तन निदेशालय को 25 नवंबर तक झुनझुनवाला की हिरासत मिली है।

Exit mobile version