Site icon Samagra Bharat News website

यूपी के जौनपुर में दर्दनाक वारदात, गरीबी से परेशान 3 नाबालिग बहनों ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान दी

One such thing has come to light from Jaunpur in Uttar Pradesh which has surprised everyone. Due to poverty, three girls of a family

समग्र समाचार सेवा
जौनपुर, 20नवंबर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक ऐसी बात सामने आई है जिसनें सबको हैरान कर दिया है। गरीबी के कारण एक परिवार की तीन- तीन लड़कियों ने ट्रेन के सामने कुदकर अपनी जान दे दी। तीनों बहनों ने जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दी।
जानकारी के मुताबिक तीनों बहनें गरीबी से परेशान थीं। इसलिए तीनों ने इतना बड़ा कदम उठाया।
पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि पीड़ितों की पहचान अहिरोली गांव के दिवंगत राजेंद्र प्रसाद गौतम की बेटियों प्रीति (16), काजल (14) और आरती (11) के रूप में हुई है। उनके पिता की नौ साल पहले मृत्यु हो गई थी और उनकी मां नेत्रहीन है। अब एक छोटा भाई बचा है, जो नाबालिग है।

कुमार ने कहा कि तीनों बहनें अपने भाई गणेश के साथ मिलकर घर चलाने के लिए काम करती थीं। पुलिस को संदेह है कि गरीबी ने भाई-बहनों को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए प्रेरित किया होगा। तीनों बहनें गुरुवार शाम से अपने घर से लापता थीं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version