Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम एनकाउंटर में मारे गए दो आतंकी, स्‍कूली बच्‍चों समेत 60 लोगों को बचाया गया

Two terrorists were killed on Saturday in an encounter with security forces in Jammu and Kashmir's Kulgam district. Kulgam Police and Army

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 20नवंबर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को दो आतंकवादी मारे गए. कुलगाम पुलिस और सेना ने मुठभेड़ स्थल से 60 लोगों सहित स्कूली बच्चों को बचाया गया है।

पुलिस ने यह जनकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के होने की सूचना मिलने पर कुलगाम जिले के आशमुजी इलाके में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने जवानों पर गोलियां चलाई, जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया, इसके बाद एक और आतंकवादी मार गया है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है।

Exit mobile version