Site icon Samagra Bharat News website

पंजाब के पठानकोट में भारतीय सेना के कैंप के पास हमला, पूरे शहर में जारी हुआ अलर्ट

Blast took place near Indian Army camp in Pathankot, Punjab. The blast happened with a grenade. This caused a stir. Police force and senior

समग्र समाचार सेवा
चंड़ीगढ़, 22नवंबर। पंजाब के पठानकोट में भारतीय सेना के कैंप के पास ब्लास्ट हुआ। ये ब्लास्ट ग्रेनेड से हुआ। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस बल और बड़े अफसर मौके पर पहुंचे। ग्रेनेड ब्लास्ट किसने किया, इसकी जांच की जा रही है। ब्लास्ट के बाद शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बता दें कि पंजाब के पठानकोट में भारतीय सेना का बड़ा बेस है। यहां आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास एक ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज़ सुन सेना के जवान और पुलिस मौके पर पहुंची, तब पता चला कि ग्रेनेड से ब्लास्ट हुआ।

पठानकोट के एसएसपी सुरेंद्र लाम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज निकाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि विस्फोट रविवार देर रात को छावनी के त्रिवेणी द्वार के बाहर हुआ। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने छावनी के सामने ग्रेनेड फेंका। सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी पहचान की जा रही है।

 

Exit mobile version