Site icon Samagra Bharat News website

अगरतला एयरपोर्ट पर मिला बम से भरा काला बैग, इलाके की घेराबंदी कर शुरू हुआ तलाशी अभियान

प्रतीकात्मक फोटो

समग्र समाचार सेवा
अगरतला, 22नवंबर। त्रिपुरा में अगरतला हवाई अड्डे के परिसर से एक काला अज्ञात बैग बरामद किया गया है, इस बैग मे बम होने की बात कही जा रही है. इस आशंका को देखते हुए पुलिस ने बैग को बरामद कर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। बम मिलने की बात सुनते ही चारों तरफ अफरातफरी मच गई है।

जानकारी के मुताबिक अगरतला हवाई अड्डे के मुख्य आगमन द्वार के ठीक बाहर एक लावारिस काला बैग देखा गया है, जिसके बाद इसमें बम होने की बात कही जा रही है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Exit mobile version