Site icon Samagra Bharat News website

मुख्यमंत्री चन्नी ने जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi met Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot in Jaipur on Sunday.

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 22 नवंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की।
जानकारी के मुताबिक सीएम चन्नी नें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात थी।

बैठक के दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के एआईसीसी प्रभारी अजय माकन और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे।

रविवार को जयपुर पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में नहरी पानी के बंटवारे पर चर्चा की।

चन्नी ने गहलोत को पंजाब आने का न्योता दिया, जिसको गहलोत ने स्वीकार कर लिया है। अब संभावना है कि जल्द ही गहलोत पंजाब दौरे पर आएंगे, जहां पंजाब और राजस्थान के बीच चल रहे विवादों पर चर्चा कर समाधान ढूंढा जाएगा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच रावी-ब्यास नदी विवाद वर्षों से चला आ रहा है।

Exit mobile version