Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट- रविवार को मिले 8,488 कोरोना संक्रमित, 249 लोगों की हुई मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22नवंबर। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में बीते सप्ताह से कमी देखने को मिल रही है. बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को जारी किया जा चुका है।
नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 8,488 लोग लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसी दौरान 12,510 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। इसी दौरान 249 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है. वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 1,18,443 एक्टिव मामले हैं, जो कि बीते 534 दिनों में सबसे कम है।
मरने वालों की संख्या 4,63,655 के पार पहुंच चुकी है और कुल 1,12,34,30,478 से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बता दें कि कोरोना से अबतक कुल 3,44,47,536 संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 3,38,49,785 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है।

Exit mobile version