Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट- सोमवार को मिले 7,579 नए कोरोना संक्रमित, 236 लोगों की हुई मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23नवंबर। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में बीते सप्ताह से कमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को जारी किया जा चुका है।
नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 7,579 लोग लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। यह आंकड़े 543 दिनों में सबसे कम है। इसी दौरान 12,202 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। इसी दौरान 236 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है. वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 1,13,584 एक्टिव मामले हैं, जो कि बीते 536 दिनों में सबसे कम है।

मरने वालों की संख्या 4,63,655 के पार पहुंच चुकी है और कुल 1,12,34,30,478 से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बता दें कि कोरोना से अबतक कुल 3,44,47,536 संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 3,38,49,785 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है।

Exit mobile version