Site icon Samagra Bharat News website

मनीष तिवारी की किताब “10 Flash Points, 20 Years” को लेकर मचा बवाल, जानें क्या है कारण

Congress regarding the book. First Congress leader Salman Khurshid and after that now Congress leader Manish Tewari's

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23नवंबर। कांग्रेस में फिर किताब को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और उनके बाद अब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे मनीष तिवारी ने अपनी किताब, 10 Flash Points, 20 Years को लेकर बवाल मचा दिया है। उन्होंने अपनी किताब में 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं करने के लिए मनमोहन सरकार को कमजोर सरकार बताया है।

मनीष तिवारी ने अपनी किताब में पूर्व की कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करके आपने अपनी कमजोरी को दर्शाया है।
मनीष तिवारी ने अपने किताब में लिखा है कि मनमोहन सरकार को मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने लिखा कि एक वक्त आता है, जब कार्रवाई शब्दों से ज्यादा बोलती है। देश के लिए 26/11 वह समय था, जब सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस किताब में पिछले 20 वर्षों में भारत ने जिन प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना किया है, उसका वर्णन किया गया है।
इतना ही नहीं, मनीष तिवारी ने अपनी किताब “10 Flash Points, 20 Years”  में मुंबई हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से करते हुए कहा कि भारत को उस समय अमेरिका की तरह ही जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

मनीष तिवारी की किताब में कही गई बात पर भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि मनीष तिवारी ने 26/11 के बाद यूपीए सरकार की कमजोरी की ठीक ही आलोचना की है। उन्होंने लिखा कि एयर चीफ मार्शल फली मेजर ने भी कहा था कि इस हमले के बाद वायुसेना कार्रवाई करना चाहती थी, लेकिन यूपीए सरकार ने ऐसा नहीं करने दिया।

Exit mobile version