Site icon Samagra Bharat News website

अभिनंदन को मिला वीर चक्र तो भड़का पाकिस्तान, F-16 विमान को मार गिराने की सच्‍चाई को बताया ‘आधारहीन’

Pakistan on Tuesday rejected as "baseless" India's stand that an Indian pilot killed a Pakistani during an aerial skirmish in February 2019.

समग्र समाचार सेवा
इस्लामाबाद, 23नवंबर। पाकिस्तान ने मंगलवार को भारत के इस रुख को “निराधार” बताते हुए खारिज कर दिया कि फरवरी 2019 में हवाई झड़प के दौरान एक भारतीय पायलट ने एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था. पाकिस्‍तान का यह बयान एक द‍िन बाद आया है, जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल सोमवार को उन्हें उनके अदम्य शौर्य और साहस के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया।

विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) अभिनंदन वर्धमान ने अपने मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान के गिरने से पहले 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था. पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था और बाद में एक मार्च की रात में उन्हें रिहा किया गया था।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान ‘पूरी तरह से निराधार’भारतीय दावों को स्पष्टतया खारिज करता है कि एक भारतीय पायलट द्वारा एक पाकिस्तानी एफ -16 विमान को मार गिराया गया था.”बयान में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी एफ-16 विमान का जायजा लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और अमेरिकी अधिकारियों ने पहले ही पुष्टि की है कि उस दिन कोई पाकिस्तानी एफ-16 नहीं मार गिराया गया था।

विदेश कार्यालय ने कहा कि पायलट की रिहाई “भारत की कटुता और गलत तरीके से की गई आक्रामक कार्रवाई के बावजूद शांति की पाकिस्तान की इच्छा का प्रमाण थी.” भारत द्वारा बालाकोट में आतंकी ठिकाने पर किए गए हवाई हमले के एक दिन बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की थी।

गौरतलब है कि अभिनंदन ने अपने मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान के गिरने से पहले 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था. भारत द्वारा बालाकोट में आतंकी शिविरों पर किए गए हवाई हमले के एक दिन बाद यह हवाई झड़प हुई थी. सरकार ने वर्धमान को वीर चक्र प्रदान करने के निर्णय की घोषणा 2019 में की थी. इस महीने की शुरुआत में, वायुसेना ने वर्धमान की पदोन्नति ग्रुप कैप्टन के रूप में की।

Exit mobile version