Site icon Samagra Bharat News website

तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में हुई झड़प, फेंके गए देशी बम से छह लोग घायल

समग्र समाचार सेवा
बीरभूम, 24 नवंबर। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान देसी बम फेंके गए. इस घटना में छह लोग घायल हो गए हैं. यह घटना मंगलवार की है. जानकारी के मुताबिक यह घटना दुबराजपुर थाना क्षेत्र के गारा-पादौमा गांव में हुई. घटना उस वक्त घटी जब खंड विकास अधिकारी के कार्यालय का एक दल सरकारी आवासीय योजना का सर्वेक्षण करने के लिए इलाके में घूम रहा था. उन्होंने बताया कि घटना के दौरान देसी बम फेंके गए और हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया. इसमें छह लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सूरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

पुलिस अधीक्षक नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया, ”घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दो हथियार बरामद हुए हैं. स्थिति नियंत्रण में है.” वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस घटना को लेकर बयान जारी किया गया है. पार्टी का कहना है कि इश हिंसा से उसका कोई संबंध नहीं है.

टीएमसी के जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने कहा, ”यह राजनीतिक झड़प नहीं थी. पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए.” दुबराजपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनूप साहा ने दावा किया कि झड़प तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच हुई हैं. घटना के बाद इलाके में तनवा का माहौल बन गया है. पुलिस घटना को लेकर पूछताछ में जुटी हुई है. हालांकि अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के बाद मौके पर पुलिस के जवान तुरंत पहुंच गए.

Exit mobile version