Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट- मंगलवार को मिले 9,283 कोरोना संक्रमित, 437 लोगों की हुई मौत

Covid Update: Third wave of corona can cause havoc in the country, figures of 8 to 90 thousand infected in a week

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24नवंबर। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में बीते सप्ताह से कमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को जारी किया जा चुका है।

नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 9,283 लोग लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. इसी दौरान 10,949 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। इसी दौरान 437 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 1,11,481 एक्टिव मामले हैं, जो कि बीते 537 दिनों में सबसे कम है।
मरने वालों की संख्या 4,63,655 के पार पहुंच चुकी है और कुल 1,12,34,30,478 से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बता दें कि कोरोना से अबतक कुल 3,44,47,536 संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 3,38,49,785 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है।

Exit mobile version