Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति कोविंद 24 से 25 नवंबर तक कानपुर, उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

President Kovind will be on a visit to Kanpur, Uttar Pradesh from November 24 to 25

समग्र समाचार सेवा
कानपुर, 23 नवंबर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 24 से 25 नवंबर, 2021 तक कानपुर, उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

राष्ट्रपति 24 नवंबर, 2021 को चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।

वह 25 नवंबर, 2021 को हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे और उसे संबोधित करेंगे।

उनके आने को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन स्थल से लेकर हेलीपैड तक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन शहर में रहेंगे। उनके साथ पत्नी सविता कोविंद भी होंगी।

Exit mobile version