Site icon Samagra Bharat News website

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खोला राज, सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखकर क्या बोले थे पीएम मोदी

Defense Minister Rajnath Singh made a big disclosure in the booth president's conference held in Sitapur on Thursday. He told that

समग्र समाचार सेवा
सीतापुर, 25नवंबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सीतापुर में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी और प्रधानमंत्री मोदी की एक फोटो ट्वीट की थी, जिसमें पीएम उनके कंधे पर हाथ रख कर उन्हें कुछ बता रहे थे। उन्होंने कहा कि फोटो के वायरल होते ही लोग परेशान हो गए आखिर उन्होंने योगी जी के कान में क्या कहा था। राजनाथ सिंह ने बताया कि पीएम कहा कि योगीजी तेज तर्रार बैटिंग करो। पूरी मजबूती से खेलो। विजय निश्चित है।

इससे पहले राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। राजनाथ सिंह बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे कहा था कि हमारे घोषणा पत्र में कोई ऐसी बात ना आ जाए जिसे हम पूरा ना कर पाएं। किसी पार्टी का कोई नेता इस तरह चिंता नहीं करता है। लोग कहते हैं कि घोषणा पत्र में जो भी डालना है डाल दो जनता की आंखों में धूल झोक कर सत्ता हासिल कर लो, लेकिन ऐसी सत्ता हम चिमटी से भी छूना नहीं चाहेंगे। हम जनता की आंखों में धूल झोक कर नहीं, जनता की आंखों में आंखें डालकर राजनीति करना चाहते हैं। सीतापुर के टीडी पीजी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में आयोजित बीजेपी के इस बूथ सम्मेलन में अवध क्षेत्र के 15 जिलों के करीब 40 हजार बूथ अध्यक्ष शामिल हुए।

Exit mobile version