Site icon Samagra Bharat News website

वरूण धवन और कृति सेनन अभिनित फिल्म ‘भेड़िया’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

The first look poster of Bollywood actor Varun Dhawan and Kriti Sanon's upcoming film 'Bhediya' has been released.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 25नवंबर। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और कृति सेनन की आने वाली फिल्म ‘भेड़िया’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। वरूण धवन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर फैंस को दी है। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पेश है ‘भेड़िया’ से मेरी पहली झलक। ‘भेड़िया’ फर्स्ट लुक। फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज।”

इस साल मार्च में अरुणाचल प्रदेश के जीरो शहर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। पहले इसे 14 अप्रैल 2022 को रिलीज करने की तैयारी थी।

‘भेड़िया’ के निर्माता दिनेश विजन की ‘स्त्री’ और ‘रूही’ के बाद हॉरर-कॉमेडी श्रेणी की यह तीसरी फिल्म है। फिल्म में स्पेशल इफेक्ट के लिए हॉलीवुड के स्टूडियो मिस्टर एक्स की सेवा ली गई है।

विजन ने कहा, ‘‘जब से हमने ‘भेड़िया’ की पटकथा पर काम शुरू किया तब से हमें पता था कि हमारी फिल्म के लिए मिस्टर एक्स स्टूडियो की विशेषज्ञता की जरूरत है।’’ निर्माताओं ने पहले फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसमें एक आदमी को भेड़िये में बदलते दिखाया गया था।

Exit mobile version