Site icon Samagra Bharat News website

भगोड़े पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पहुंचे क्राइम ब्रांच ऑफिस

Former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh has reached the Crime Branch office. Parambir Singh was quite missing

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 25नवंबर। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंच गए हैं। परमबीर सिंह काफी गायब थे और चर्चित अवैध वसूली मामले में मुंबई पुलिस को उनकी तलाश थी। यहां तक कि परमबीर सिंह को भगौड़ा घोषित किया जा चुका था।

आज पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे हैं. परमबीर सिंह कांदीवली के क्राइम ब्रांच यूनिट 11 के दफ्तर में पेश होने के लिए पहुंचे हैं। परमबीर सिंह को जांच का सामना करना पड़ेगा। पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ अवैध वसूली के आरोप है। परमबीर सिंह के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज है। अवैध वसूली के ही मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को जांच का सामना करना पड़ा है और इस्तीफ़ा देना पड़ा। अनिल देशमुख इस समय जेल में हैं।

Exit mobile version