Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र: राज्य में 1 दिसंबर से खुल जाएंगे सभी स्कूल, यहां जानें नई गाईडलाइन्स

In this episode, a decision was taken to open schools from class 1st to 4th in Maharashtra as well. Schools from class 1st to 4th will

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 25नवंबर। देश में कोरोना की दूसरी लहर से अब धीरे-धीरे राहत मिल रही है जिसके बाद जरूरी गतिविधियों को बहाल किया जा रहा है। ज्यादातर राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को भी खोला जा चुका है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र में भी पहली से चौथी कक्षा तक के स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया। महाराष्ट्र में 1 दिसंबर से पहली से चौथी क्लास तक के स्कूल भी खोल दिये जाएंगे। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने कैबिनेट बैठक के बाद यह जानकारी दी।
वर्षा गायकवाड ने कहा, ‘मुख्यमंत्री, कैबिनेट और पीडियाट्रिक टास्क फोर्स के साथ चर्चा के बाद राज्य कैबिनेट ने 1 दिसंबर से ग्रामीण क्षेत्रों में पहली से चौथी और शहरी क्षेत्रों में पहली से 7वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। हम स्कूलों की सुरक्षित बहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बता दें कि मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में 8वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले से ही शुरू हैं। वहीं, राज्य के कई ग्रामीण इलाकों में 5वीं से 12वीं तक की कक्षाएं भी बहाल हो चुकी हैं। सरकार के आज के फैसले का यह मतलब है कि राज्य में अब सभी क्लास के स्कूल खोल दिये गए हैं।

Exit mobile version