Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना से राहत मिलते ही रेलवे ने दी छुट, अब 50 नही 10 रुपए में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

As soon as the cases of corona in the country decreased, the Railways started removing all the restrictions which were imposed during

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25नवंबर। देश में कोरोना के मामले कम होते ही रेलवे ने उन तमाम पाबंदियों को हटाना शुरू कर दिया है, जो महामारी के समय लगाए गए थे। अब भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। सेंट्रल रेलवे ने अब प्लेटफॉर्म टिकट के दाम कम करने का फैसला किया है। अब 50 रुपए की जगह प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए में मिलेगा। मध्य रेलवे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

आपको बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए रेलवे ने स्टेशनों पर भीड़ को कम करने के लिए प्लेफॉर्म टिकट के दाम बढ़ा दिए थे। कोरोना काल में प्लेटफॉर्म टिकट के दाम को बढ़ाकर 50 रुपये तक कर दिया था।

मध्य रेलवे की ट्वीट के मुताबिक, अब प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए का कर दिया गया है। सीएसएमटी (CSTM), दादर (Dadar), एलटीटी (LTT), ठाणे (Thane), कल्याण (Kalyan) और पनवेल (Panvel) स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब 10 रुपये कर दी गई। नई दरें 25 नवंबर 2021 से लागू है।

Exit mobile version