Site icon Samagra Bharat News website

राजस्थान: पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा, जानें कब से और कितने चरणों में होगी वोटिंग

Panchayat elections dates have been announced in Rajasthan. Panchayat elections are to be held in four districts of Rajasthan. Its dates

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 25नवंबर। राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राजस्थान के चार जिलों में पंचायत चुनाव होने हैं। इसकी तारीखों का ऐलान हुआ है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के इन चार जिलों में तीन चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही इन जिलों में आचार संहिता भी लागू हो गई है।

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार राजस्थान के कोटा, करौली, बारां और गंगानगर जिले में मतदान होगा. पहले चरण के लिए वोटिंग 12 दिसंबर को होगी. दूसरा चरण 15 दिसंबर, तीसरा चरण 18 दिसंबर को संपन्न होगा।
इन चार जिलों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएगी. इसकी आखिरी तारीख 2 दिसंबर है. प्रत्याशी अपना नामांकन 4 दिसंबर तक वापस ले सकते हैं. चुनाव आयोग ने राजस्थान के इस पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग के साथ मतगणना की घोषणा भी कर दी है. आखिरी चरण के तीन दिन बाद मतगणना 21 दिसंबर को होगी।
जिला परिषद प्रमुख और प्रधान चुनने के लिए वोटिंग 23 दिसंबर को होगी. इन चारों जिलों में जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 नवंबर से शुरू होगी. नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 2 दिसंबर है. जबकि नामांकन वापसी की प्रक्रिया 4 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे तक होगी।

Exit mobile version