Site icon Samagra Bharat News website

इस महीने शंख से जुड़े इन खास उपायों को करने से मिलता है भगवान का आशीर्वाद

The month of Margashirsha has started from November 20. The month of Margashirsha is also called the month of Aghan. Lord Krishna

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26नवंबर। हिंदू धर्म में हर महीने का खास महत्व होता है. अलग-अलग महीनों के हिसाब से ही देवी-देवताओं की पूजा की जाती है. मार्गशीर्ष का महीना 20 नवंबर से शुरू हो चुका है. मार्गशीर्ष के महीने  को अगहन का महीना भी कहा जाता है. इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है. ऐसे में इस महीने में शंख से जुड़े कुछ उपाय करने से भगवान श्रीकृष्ण की खास कृपा बरसती है. आइए जानते हैं शंख से जुड़े ये खास उपाय

शंख की करें पूजा- इस महीने में सामान्य शंख को भगवान श्रीकृष्ण का पांचजन्य शंख मानकर उसकी पूजा करनी चाहिए. इससे श्रीकृष्ण की असीम कृपा बरसती है. जीवन की समस्त समस्याएं दूर होकर मनचाहा फल मिलता है.

शंख से करें भगवान विष्णु का अभिषेक- इस महीने में रोजाना सुबह उठकर शंख में दूध भरें. फिर इससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें. धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इससे भगवान विष्णु जी की असीम कृपा बरसती है. ऐसे में धन लाभ योग बनते हैं.

दान करें शंख- इस माह में भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर शंख का दान करें. धार्मिक मान्यताओं अनुसार, ऐसा करने से पैसों की कमी दूर होने में मदद मिलती है.

मां लक्ष्मी का करें दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक- इस महीने में दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल और केसल मिलाकर मां लक्ष्मी का अभिषेक करें. इससे घर में देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसेगी. ऐसे में पैसों की समस्या दूर हो जाएगी.

Exit mobile version