Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल अनुसुईया उइके को शहीद वीर मेले में शामिल होने का मिला आमंत्रण

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 26नवंबर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित किए जाने वाले शहीद वीर मेले में मुख्य अतिथि बनने हेतु आमंत्रित किया गया। यह मेला 8 से 10 दिसंबर को बालोद में आयोजित होगा। 8 दिसंबर को देव मिलन एवं आदिवासी लोककला महोत्सव का आयोजन होगा। पूर्व सांसद एवं सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष श्री सोहन पोटाई ने यह आमंत्रण आज राजभवन आकर राज्यपाल सुश्री उइके को दिया है। इस अवसर पर श्री विनोद नागवंशी भी उपस्थित थे।

Exit mobile version