Samagra Bharat News website

बोस्निया और हर्जेगोविना के राजदूत मोहम्मद सेनजिक ने किया राजस्थान मंडप का अवलोकन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26नवम्ब। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवम्बर से चल रहे चौदह दिवसीय 40वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में गुरूवार को बोस्निया और हर्जेगोविना के राजदूत महामहिम मोहम्मद सेनजिक ने राजस्थान मंडप का अवलोकन किया।

मंडप के उप निदेशक श्री रवि दूबे ने राजस्थानी साफा और फूल माला पहनाकर राजदूत मोहम्मद सेनजिक का स्वागत कर उन्हें राजस्थान मंडप का अवलोकन करवाया।

मोहम्मद सेनजिक विभिन्न स्टालो को उत्सुकतापूर्वक देखते हुए प्रदेश के विभिन्न भागो से आए उद्यमियों, दस्तकारों, व्यवसायियों, कलाकारों और विभागीय प्रतिनिधियों से मिले और उनके उत्पादों की सराहना कर उनका मनोबल बढ़ाया।

Exit mobile version