Site icon Samagra Bharat News website

सोनाक्षी सिन्हा के घर भी बजने वाली है शहनाई, सलमान खान के परिवार के इस सदस्य के साथ जुड़ेंगा रिश्ता

Bollywood's Dabang girl Sonakshi Sinha is also all set to become a bride now. And she may get married soon. There are reports that

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 26नवंबर।  बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी अब दुल्हन बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है और वो जल्द ही शादी कर सकती हैं। खबरे हैं कि शत्रुघन की लाडली जल्द ही सलमान खान  के भाई सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा  से शादी रचाने जा रही हैं।
आपको बता दें कि बंटी सचदेवा सलमान के भाई सोहेल खान के साले है और सोहेल की पत्नी सीमा खान के सगे भाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा के घरवालों को तो बंटी सचदेवा काफी पसंद हैं और वो इस इंतजार में हैं कि कब सोनाक्षी सिन्हा  इस शादी के लिए हां करती हैं, बता दें कि बंटी पीआर एंजेसी कॉर्नरस्टोन के मालिक है।
सोनाक्षी  का नाम काफी समय से बंटी सचदेवा से जोड़ा जा रहा है और दोनों को कई पार्टियों में साथ देखा जा चुका है।

 

Exit mobile version