Site icon Samagra Bharat News website

सपना चौधरी का धमाकेदार डांस देख कर दिवाने हुए फैंस, वायरल वीडियो को हजारों ने किया पसंद

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27नवंबर। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने यूनिक डांस स्टाइल की वजह से आज के समय में बहुत फेमस है। हजारों लाखों लोग उनके डांस स्टाइल के दिवानें है। उनके डांस शो में हजारों लोगों की भीड़ आराम से जुट जाती है, जिसे देखने लोग दूसरे राज्यों तक से पहुंच जाते हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके पोस्ट इंस्टाग्राम पर आते ही वायरल हो जाते हैं। अभी उनका एक ऐसा ही डांस वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है। वीडियो कुछ ही समय में लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है।

वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि सपना चौधरी के स्टेज पर पहुंचते ही सामने हजारों लोगों की भीड़ बुरी तरह चिल्लाने लगी। बैकग्राउंड में म्यूजिक बजता है और चौधरी डांस करने के लिए दुपट्टा सिर पर रखती हैं उनके फैंस भी उनके साथ ही डांस करते है और हुटिंग भी करते है।
वीडियो 22 नवंबर को सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे अभी तक तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Exit mobile version