Site icon Samagra Bharat News website

रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने पुणे, महाराष्ट्र से अयोध्या के लिए “रामपथ यात्रा” ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Union Minister of State for Railways Raosaheb Danve today flagged off the Rampath Yatra special train connecting Pune with Ayodhya.

समग्र समाचार सेवा
पुणे, 27 नवंबर। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने आज पुणे को अयोध्या से जोड़ने वाली रामपथ यात्रा विशेष ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। दानवे ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्पेशल ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

पीएम मोदी की अपील के अनुरूप देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘देखो अपना देश’ अभियान चलाया गया। ‘रामपथ यात्रा’ ट्रेन रामायण सर्किट का एक हिस्सा है। मंत्री दानवे ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रेन भगवान राम की यात्रा में महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ती है।

रामपथ यात्रा ट्रेन एक तीर्थ विशेष पर्यटक ट्रेन है। यह अयोध्या, नंदीग्राम, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को कवर करेगा।

रामपथ यात्रा ट्रेन के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और इसके जोनल कार्यालयों, क्षेत्रीय कार्यालयों और पर्यटक सुविधा केंद्रों पर ऑनलाइन की जा सकती है।

ट्रेन यात्रियों के चढ़ने और उतरने के लिए लोनावाला, पनवेल, कल्याण, नासिक, मनमाड, चालीसगाँव, जलगाँव, भुसावल, खंडवा और इटारसी में रुकेगी, जबकि अयोध्या और वाराणसी में पर्यटक पड़ाव प्रदान किए गए हैं।

Exit mobile version