Site icon Samagra Bharat News website

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी और छत्तीशगढ़ की सियासत में जंग, भूपेश बघेल और रमन सिंह में ट्विटर पर शुरू हुआ विवाद

Assembly elections are going to be held in Uttar Pradesh, but because of that the mercury has gone up in the politics of Chhattisgarh.

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 28नवंबर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन उसकी वजह से पारा छत्तीसगढ़ की सियासत का चढ़ गया है। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस का ट्विटर पर युद्ध छिड़ गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ दौरे पर गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो ट्वीट कर ट्विटर वॉर का आगाज कर दिया है। एक ट्वीट में उन्होंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, प्रियंका वाड्रा गांधी और राहुल गांधी की संतों के आसान के नीचे बैठी तस्वीर के साथ पीएम मोदी की सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखने वाली तस्वीर पोस्ट की है।

इसमें बघेल ने लिखा है कि साधु-संतों के तो चरणों में बैठकर आशीर्वाद लिया जाता है। लेकिन एक तस्वीर देखकर उत्तर प्रदेश के लोगों में बहुत संदेह पैदा हुआ है। एक ‘योगी’ के कंधे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाथ रखा हुआ है। क्या प्रधानमंत्री जी आदित्यनाथ को योगी नहीं मानते? अगर ये योगी नहीं तो कौन हैं? इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा- आज नेहरू युवा केंद्र, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के विभिन्न व्यापारी वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद हुआ। अधिकतर लोगों ने कहा कि पहले हमने भाजपा को उम्मीद के साथ वोट दिया था, लेकिन अब वे यह गलती नहीं दोहराएंगे। भाजपा लगातार छोटे, मध्यम व्यापारियों को खत्म कर रही है। बस फिर क्या था, ट्विटर पर भाजपा ने भी भूपेश बघेल के इस सवाल का हिसाब देना शुरू कर दिया।

Exit mobile version