Site icon Samagra Bharat News website

तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके आए पार्षद श्री नायक की समस्याओं से राज्यपाल हुई अवगत

Governor Ms. Anusuiya Uike met Councilor of Jagdalpur Municipal Corporation, Mr. Dhansingh Nayak, heard their problems and suggested

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 28नवंबर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने जगदलपुर नगर निगम के पार्षद श्री धनसिंह नायक से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। श्री धनसिंह विकास संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर जगदलपुर से तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रायपुर पहुंचे थे और राज्यपाल से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने इसके लिए पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय नहीं लिया था। जब राज्यपाल को इस बात की जानकारी मिली कि वे तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रायपुर आए तो उन्होंने श्री धन सिंह को राजभवन के अंदर बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनीं। श्री धन सिंह ने राज्यपाल को धन्यवाद दिया।

Exit mobile version