Site icon Samagra Bharat News website

भारत vs न्यूजीलैंड टेस्ट: चौथे दिन का खेल समाप्त, टीम इंडिया की 63 रनों की बढ़त

The first test match is being played between India and New Zealand at the Green Park Stadium in Kanpur. India were all out for 345

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28नवंबर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारत अपनी पहली पारी में 345 रन पर ऑलआउट हुआ, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 296 रन ही बना सकी. तीसरे दिन की समाप्ति तक भारत ने 1 विकेट खोकर 14 रन बना लिए हैं. इस तरह टीम इंडिया के पास 63 रन की लीड है।

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर 345 रन बनाए. अय्यर (105) के अलावा रविंद्र जडेजा ने 50, जबकि शुभमन गिल ने 52 रन बनाए. विपक्षी टीम की ओर से टिम साउदी को सर्वाधिक 5 सफलता हाथ लगी. इसके जवाब में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम और विल यंग ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी हुई. यंग 15 चौकों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए।
इसके जवाब में न्यूजीलैंड 142.3 ओर में 296 रन से आगे नहीं बढ़ सकी, जिसके साथ भारत ने पहला पारी के आधार पर 49 रन की लीड हासिल कर ली. टॉम लैथम और विल यंग ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. सलामी जोड़ी ने 151 रन जोड़े. यंग 15 चौकों की मदद से 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान केन विलियम्सन (18) कुछ खास नहीं कर सके।

यहां से न्यूजीलैंड अपने विकेट गंवाता गया. अक्षर पटेल के सामने कीवी टीम नतमस्तक दिखी. हालांकि टॉम लैथम ने 10 चौकों की मदद से 95 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम को लीड दिलाने में नाकाम रहे. भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 5, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 3 शिकार किए. उनके अलावा उमेश यादव और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

दूसरी पारी में भारत को शुभमन गिल (1) के रूप में जल्द शुरुआती झटका लगा. इसके बाद चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 9) मैदान पर उतरे और दिन की समाप्ति तक मयंक अग्रवाल (नाबाद 4) के साथ 12 रन की साझेदारी की. न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमीसन एकमात्र सफलता हासिल कर चुके हैं।

Exit mobile version