Site icon Samagra Bharat News website

एग्जाम के दौरान UP TET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द

Today was the exam of UP TET Paper (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test). The exam started but soon after the start of the exam

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 28नवंबर। आज UP TET Paper (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) का एग्जाम था। एग्जाम शुरू हुआ लेकिन एग्जाम शुरू होने के तुरंत बाद UP TET का पेपर व्हाट्सएप पर लीक हो गया। इसकी सूचना मिलते ही इस परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस एग्जाम में 21 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। एसटीएफ ने पेपर लीक का पता लगा लिया जिसके बाद परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ये पेपर व्हाट्स एप पर वायरल हो रहा था। इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।
बताया जा रहा है कि अब एक महीने बाद फिर से परीक्षा होगी. इसका फिर से फॉर्म भरना होगा, लेकिन अभ्यर्थियों को इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होगी. पेपर 10 बजे से था। पेपर शुरू हुआ. इसके बाद इस परीक्षा को रद्द किया गया. यूपी सरकार ने ही परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है.।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में करेब एक दर्जन लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। सरकार एक महीने के अन्दर फिर से परीक्षा कराएगी। UP TET का एग्जाम निरस्त होने से छात्र-छात्राओं को बड़ी निराशा हुई है।

Exit mobile version