Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम बंगाल: नदिया में भीषण सड़क हादसा,18 लोगों की दर्दनाक मौत

The news of a horrific road accident is coming out from West Bengal today. According to the information, there has been a horrific road

समग्र समाचार सेवा
कोलकत्ता, 28नवंबर। पश्चिम बंगाल से आज भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार नदिया जिले में सड़क भीषण हादसा हुआ है, जिसमे 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार नदिया के हंसखाली के फूलबाड़ी में शनिवार देर रात भीषण हादसा हुआ है, जिसमें 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक तेज गति से आ रही एक निजी वाहन ने खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

खबरों की मानें तो ये सड़क दुर्घटना उस समय हुई जब उत्तर 24 परगना के बगदा से शव को लेकर 20 से अधिक लोग नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। सभी एक निजी वाहन में सवार होकर जा रहे थे कि कार हंसखली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया और हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि वाहन में मौजूद सभी लोग अपने परिजन के शव के दाह संस्कार के लिए गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे. तभी सड़क के किनारे पत्थर से लदी ट्रक को वाहन ने टक्कर मार दी. वाहन में करीब तीस लोग सवार थे जिसमें से बीस लोगों की मृत्यु हो चुकी है. अन्य दस अभी भी जीवित हैं, जिनका इलाज जारी है. इसमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

Exit mobile version