Site icon Samagra Bharat News website

क्या ओमीक्रोन ने भारत में दी दस्तक: दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव

Did Omicron knock in India: Corona positive person returned to Mumbai from South Africa

समग्र समाचार सेवा
मुम्बई, 29 नवंबर। ओमीक्रोन ने देश में टेंशन बढ़ा दी है. फिर से कई तरह के प्रतिबंध लगाये जा रहे हैं. कोरोना वायरस का ये नया वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका में मिला है. दुनिया के कई देशों में ये पहुंच भी चुका है. इस बीच दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटा एक शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. क्या ये शख्स ओमीक्रोन से पीड़ित है, इसे लेकर भी अधिकारियों ने जानकारी दी है.

ये शख्स दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बीवली में लौटा. कल्याण-डोम्बीवली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि जांच की गई तो शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. हालांकि केडीएमसी के अधिकारी के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए व्यक्ति में ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि नहीं हुई है.

अधिकारी के मुताबिक एक व्यक्ति 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर से डोम्बीवली आया था. उसकी कोविड-19 जांच की गयी, जिसमें वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. केडीएमसी की चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रतिभा पानपाटिल के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद व्यक्ति किसी के संपर्क में नहीं आया है. कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए व्यक्ति को केडीएमसी के आर्ट गैलरी पृथक-वास केन्द्र में भर्ती कराया गया है. सभी विभागों को सतर्क कर दिया गया है.

Exit mobile version