Site icon Samagra Bharat News website

मॉनसून सत्र के दौरान राज्यसभा ने विपक्ष के 12 सांसदों को किया सस्पेंड

Rajya Sabha on Monday suspended 12 MPs for creating ruckus in the House during the monsoon session of Parliament on August 11

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29 नवंबर। राज्यसभा ने सोमवार को संसद के पूरे शीतकालीन सत्र के लिए 11 अगस्त को संसद के मानसून सत्र के दौरान सदन में हंगामा करने वाले 12 सांसदों को निलंबित कर दिया।

निलंबित सांसद कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, भाकपा, माकपा और शिवसेना से हैं।

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन विपक्ष के 12 सांसदों को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया. अब ये 12 सांसद पूरे सत्र के दौरान सदन में नहीं आ सकेंगे.

जिन सांसदों पर सख्त कार्रवाई की गई है, उनमें छह सांसद कांग्रेस के ही हैं. इनमें सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा और राजमणि पटेल शामिल हैं।

इन कांग्रेस सांसदों के अलावा, शिवसेना के प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई, माकपा के एल्माराम करीम, भाकपा के विनय विश्वम, टीएमसी के शांता छेत्री और डोला सेन को भी पूरे सत्र के लिए राज्यसभा की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया है।

सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि पिछले मानसून सत्र के दौरान कुछ सदस्यों के व्यवधान और अनियंत्रित आचरण ने सभी को परेशान किया है। उन्होंने सदस्यों से इससे सही सीख लेने का आग्रह किया।

नायडू ने पिछले मानसून सत्र के समापन के समय की घटनाओं का जिक्र किया।

Exit mobile version