Site icon Samagra Bharat News website

मुंबई में कल से नहीं 15 दिसंबर से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, BMC का बड़ा फैसला

The Maharashtra government has announced the opening of schools in the state from December 1 amid concerns over the new variant

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 30 नवंबर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से उपजी चिंता के बीच महाराष्ट्र सरकार ने 1 दिसंबर से राज्य में स्कूल खोलने का ऐलान किया है. इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से स्कूलों के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है. राज्य सरकार ने कहा है कि कक्षा एक से 7 तक के स्कूल खोलेगी. लेकिन मुंबई में पहली से सातवीं तक के स्कूलों को खोलने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है. मुंबई में अब पहली से सातवीं तक के स्कूल 15 नवंबर से खोले जाएंगे. पहले शहर में भी स्कूल कल ही यानी 1 दिसंबर से खुलने वाले थे. लेकिन, बीएमसी ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि स्कूल कल से नहीं, 15 दिसंबर से खुलेंगे. वैसे महाराष्ट्र के अन्य जिलों में स्कूल कल से ही खोल दिए जाएंगे.

स्कूलों के लिए जारी की गई नई गाइडलाइंस…..
– दो स्टूडेंट्स के बीच की दूरी होनी चाहिए.
– स्कूल में भीड़ वाली एक्टिविटी जैसे गेम और ग्रुप प्रेयर नहीं होंगे.
– स्कूल और क्लास में वहीं लोग आ सकेंगे जिसमें किसी प्रकार के कोविड सिम्टम्स नहीं होंगे.
– नॉन टीचिंग स्टाफ्स को भी कोरोना के टीके लगे हों.हो.
– बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू नहीं होगा.
– स्कूल में सभी लोग मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करेंगे.
– समय समय पर हाथ धोते रहें और स्कूल को साफ रखें.
– अगर बच्चे या टीचर स्वस्थ नहीं है तो उन्हें स्कूल नहीं आना चाहिए.
– क्वारंटाइन स्टूडेंट ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से पढ़ सकेंगे.
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने दी स्कूलों को खोलने की मंजूरी
हाल ही में स्कूलों को खोलने को लेकर महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनुमति दे दी गई थी. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बारे में जानकारी साझा की है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि बच्चों के लिए COVID-19 टास्क फोर्स ने कक्षा 1-7 के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खोलने की मंजूरी दे दी है. स्कूलों को फिर से खोलते समय सख्त COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा.

Exit mobile version