Site icon Samagra Bharat News website

अयोध्या और काशी के बाद अब भाजपा ने की मथुरा की तैयारी- केशव प्रसाद मौर्य

Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya has claimed to build a grand temple. Maurya tweeted on Wednesday, “Ayodhya Kashi

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 1 दिंसबर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज होने के साथ ही सियासी गलियारों में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मंदिर निर्माण को चुनावी मुद्दा बनाने की कवायद तेज हो गयी है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाने का दावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया है। मौर्य ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है।”

उल्लेखनीय है कि अब तक भाजपा और, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य आनुषंगिक संगठनों की ओर से अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में मंदिर निर्माण की मांग को पूरा करने के दावे किये जाते रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के किसी वरिष्ठ मंत्री ने अयोध्या में राम जन्मभूमि के बाद मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की बात कह कर सियासी बहस को तेज कर दिया है।

मौर्य ने जय श्रीराम, जय शिवशंभू और जय श्री राधेकृष्ण का उद्घोष करते हुये कहा कि अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है और अब मथुरा की तैयारी है। ज्ञात हो कि भाजपा और उससे जुड़े संगठन अयोध्या के अलावा वाराणसी और मथुरा में हिंदू धार्मिक स्थलों के पास ही मस्जिद निर्माण के कारण हुये अतिक्रमण को हटाने की मांग पिछले कई दशकों से उठाते रहे हैं।

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर निर्माण की शीर्ष अदालत से अनुमति मिलने के बाद हाल ही में अयोध्या स्थित राम मंदिर का निर्माणकार्य तेजी से चल रहा है। वहीं वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के अंतर्गत शिव मंदिर परिसर में जर्जर हो चुके मंदिरों का पुनर्निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आगामी 13 दिसंबर को इसका उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।

Exit mobile version