Site icon Samagra Bharat News website

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, आज रात से 1 लीटर पेट्रोल के लिए होंगे बस @95.97 रुपये

Like the central government, many states of the country have decided to reduce the Goods and Services Tax on petrol and diesel in their state

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1दिसंबर। देश के कई राज्यों ने केंद्र सरकार की तरह ही अपने प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर वस्तु और सेवाकर कम करने का निर्णय लिया है, जिससे उन प्रदेशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो गई हैं. आज दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भी बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल और डीजल पर वस्तु और सेवाकर कम करने का निर्णय लिया है, जिससे दिल्ली के आसपास-हरियाणा और एनसीआर के शहरों की तरह यहां भी पेट्रोल और डीजल अब आज आधी रात से सस्ता हो जाएगा।

आज दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई और बैठक में पेट्रोल-डीजल से वैट कम करने का फैसला लिया गया. सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई आज की कैबिनेट बैठक में पेट्रोल और डीजल पर वस्तु और सेवाकर कम करने का निर्णय लिया गया जिसमें पेट्रोल पर वैट 30 प्रतिशत से घटाकर 19.40 प्रतिशत किया गया है. ऐसे में दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 8 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएंगी. नई कीमतें बुधवार आधी रात से लागू होंगीं।

Exit mobile version